फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   welcomed the new year with enthusiasm

Shamli News: उत्साह के साथ किया नववर्ष का स्वागत

Sun, 01 Jan 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
welcomed the new year with enthusiasm
शामली हनुमान धाम पर नए वर्ष पर हवन करते कैमिस्ट। - फोटो : SHAMLI
उत्साह के साथ किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन

शामली। जिले में लोगों ने नए साल का स्वागत उत्साहपूर्वक किया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। साल के पहले दिन धर्मस्थलों में पूजा-पाठ व एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष का स्वागत किया। हवन कर नववर्ष मंगलमय के लिए की प्रार्थना की गई।
जिले में कई स्थानों पर हवन कर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की गई। शामली केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से हनुमान धाम पर हवन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक ने स्कैन कोड का अनावरण किया। उन्होंने बताया जिले के करीब 800 केमिस्ट का डाटा अपडेट होगा। शासन-प्रशासन और ड्रग डिपार्टमेंट की गाइडलाइन भी अपडेट होंगी। ऊन व बाबरी के केमिस्टों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव आनंद प्रकाश संगल, कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग, दीपक कुमार, संदीप कुमार, विजय त्यागी, कुणाल, संजीव गोयल, जितेंद्र अरोरा, प्रदीप अरोरा, मानव कौशल, प्रवीण, सुमित मित्तल आदि मौजूद रहे।शामली के टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालकों द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर राममेहर, रकम सिंह, रूपेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, पप्पू, मनोज, कुलदीप, साजिद, समर्याब, विकास, सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम को अधीनस्थों ने दी शुभकामनाएं
रविवार का अवकाश होने की वजह से सरकारी कार्यालय नववर्ष के पहले दिन बंद रहे। ऐसे में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का एक-दूसरे के यहां पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चला। डीएम जसजीत कौर को एडीएम संतोष कुमार सिंह व एसडीएम विशु राजा समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी। इसके अलावा कई अधिकारियों ने फोन करके शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक ने किया हवन
शामली। नववर्ष पर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने अपने फरीदाबाद स्थित फार्म हाउस पर परिजनों के साथ हवन किया। आहूति डालकर परिवार में सुख शांति की कामना की। पूरा दिन उन्होंने परिवार के साथ ही बिताया। इसके अलावा थानाभवन विधायक अशरफ अली ने लोगों के बीच समय बिताया। सुबह कुछ देर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वह हिरनवाड़ा गांव पहुंचे। वहां पर कुछ दिन पहले उस्मान नाम के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। विधायक ने उस्मान के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही गांव का दौरा भी किया। शाम को फिर जलालाबाद में लोगों की समस्याएं सुनी।

शामली अग्रसेन पार्क के पास हवन करते टैक्सी चालक।

शामली अग्रसेन पार्क के पास हवन करते टैक्सी चालक।- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम में नववर्ष पर पूजन करते लोग।

शामली हनुमान धाम में नववर्ष पर पूजन करते लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed