{"_id":"631798c3bf257f4fb47618ec","slug":"welcome-to-wrestling-wrestlers-shamli-news-mrt6041670198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों का स्वागत
विज्ञापन
कुश्ती विजेता पहलवानों का स्वागत
शामली। जिला बागपत के छपरौली में आर्य व्यायामशाला में आयोजित दो दिवसीय सीनियर बालक एवं बालिका ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में शामली जिले के पहलवानों ने कई पदक जीते। शामली पहुंचने पदक विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया।
ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ शामली के महासचिव एवं कोच अंशुल निर्वाल ने बताया कि तीन व चार सितंबर को आर्य व्यायामशाला छपरौली में दो दिवसीय कुुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लांक निवासी गौरव मलिक ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में गी ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक और नोगी में रजत पदक जीता। गांव काबड़ौत निवासी मोंटी मलिक ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण और गी में रजत पदक, गांव ताना निवासी अनुराग खैवाल ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में गी में स्वर्ण और नोगी में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया स्टेट प्रतियोगिता में शामली जिला तीसरे स्थान पर रहा है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का इसी महीने नंदनी नगर गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बुधवार को शामली में अंतरराष्ट्रीय पहलवान पिंटू के अखाड़े पर विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंशुल निर्वाल, शिवम चौधरी, पिंटू पहलवान, सतेंद्र फौजी, तेजपाल, रवि, जतिन, चिंकू, प्रिंस, मोहित, सोनू, राहुल, परमजीत, गुलबीर आदि मौजूद रहे।