{"_id":"5c129d8942c7925d352cf343","slug":"weddings-on-the-road-city-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों से शहर हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों से शहर हुआ जाम
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला
शामली। शादी का जबरदस्त साया होने के कारण बृहस्पतिवार को शहर में जाम के कारण हालात बिगड़ गए। रात मेें बारातों के कारण शहर में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। शहर के मुख्य चौराहों से लेेकर गलियों में तक जाम लगा रहा। नतीजतन लोगों को अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचने के लिए काफी समय बर्बाद करना पड़ा।
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिक साया होने के कारण शहर के अधिकतर विवाह मंडप, धर्मशाला आदि सभी बुक रहे। इसके अलावा साया अधिक होने के कारण बैंडबाजे, शहनाई वाले भी सब बुक रहे। वहीं, इसके अलावा उनके पास एक एक दिन की चार चार बुकिंग हैं। एक बैंड भी अपनी तीन से चार पार्टियां बनाकर भेज रहा है।
उधर, घोड़ी बग्गी वाले भी बुक हैं। इसके अलावा शहर में सुबह के समय खस्ता छोले और आलू की सब्जी का चलन है। शिव चौक और उसके आसपास 15 से ज्यादा दुकान और ठेलों पर ये बिकता है, लेकिन दो दिनों से इनके विक्रेता भी साये में लगे हैं, जिस कारण उन्होंने अपना काम बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
शादियां अधिक होने के कारण कुछ लोग जो दुकान लगा रहे हैं उनके यहां जबर्दस्त भीड़ है। इसके अलावा शादी विवाह से जुड़े लोगों के अनुुसार बृहस्पतिवार को जिले में करीब 500 से ज्यादा जोडे़ दांपत्य सूत्र में बंधे।
पंडित जी भी शादियों में व्यस्त
साया इतना जबर्दस्त है कि फेरों के लिए पंडित जी भी मिलने मुश्किल हो रहे हैं। एक एक पंडित पर कई शादियों में फेरे कराने की जिम्मेदारी है। सुबह और शाम शिफ्टों में काम कर रहे हैं।
यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी
शहर के अधिकांश विवाह मंडप मेरठ-पानीपत और करनाल हाईवे पर हैं। इनमें अधिकांश की पार्किंग मंडप के बाहर सड़क पर है। शादी में आने वाले लोग अपने वाहन मंडप के बाहर सड़कों पर ही खड़े करते हैं, जिस कारण हाईवे पर रुक रुक कर जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार रात को भी मेरठ-पानीपत हाईवे पर यही हाल रहा। हालांकि मंडप मालिकोें के लिए मंडप के अंदर ही पार्किंग कराने की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार को शाम के समय शहर में जश्न में बारात के साथ बैंडबाजों के साथ बारातियों के नाचने गाने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।