फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wedding processions create ruckus at plaza over toll tax cut

Shamli News: टोल टैक्स काटने पर बरातियों ने प्लाजा पर किया हंगामा

Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wedding processions create ruckus at plaza over toll tax cut
झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे स्थित पटनी परतापुर स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह गांव आमवाली के युवक की बरात में कई कार में सवार बराती झिंझाना के गांव ढिंढाली में जा रहे थे। टोल प्लाजा कर्मियों के टैक्स काटने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख टोल के मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर बिना टोल दिए ग्रामीण बरात लेकर चले गए।
विज्ञापन


झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव आमवाली निवासी जगबीर सिंह के पुत्र हर्षित की बरात झिंझाना क्षेत्र के ही गांव ढिंढाली जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मियों ने टोल पर पहुंचते ही एक गाड़ी का टैक्स काट दिया। जिस पर अन्य गाड़ियों में बैठे ग्रामीण टोल प्लाजा कर्मियों पर भड़क गए। इसके बाद टोल पर हंगामा हो गया। हंगामा होता देख टोल प्लाजा के मैनेजर अजय सिंह ने अहमदगढ़ चौकी को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस के आने के बाद भी ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि गांव आमवाली टोल प्लाजा के नजदीक है, इसलिए वह किसी भी कीमत पर टोल नहीं देंगे। कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का टोल माफ होना चाहिए। इसके बाद बिना टोल दिए ही ग्रामीण गाड़ियां लेकर चले गए। टोल मैनेजर ने बताया कि एनएचएआई जब तक कोई आदेश पारित नहीं कर देता तब तक किसी भी ग्रामीण को बिना टोल टैक्स दिए नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed