{"_id":"6078847a8ebc3e8d195ad0ac","slug":"website-stalled-tgt-pgt-applications-are-not-happening-shamli-news-mrt534637710","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट ठप, नहीं हो रहे टीजीटी, पीजीटी के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट ठप, नहीं हो रहे टीजीटी, पीजीटी के आवेदन
विज्ञापन

शामली। प्रशिक्षित स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थियों का शिक्षक बनने के सपने में वेबसाइट का अड़ंगा लग रहा है। कई दिनों से वेबसाइट ठप होने से अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल नजदीक है। अभ्यर्थी कंप्यूटर सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वेबसाइट नहीं चलने से सेंटर संचालकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) तथा परा स्नातक (पीजीटी) शिक्षक भर्ती के लिए 16 मार्च से आवेदन शुरू हो गए थे। शुरुआत से ही वेबसाइट धीमी चल रही है। पहले 10 अप्रैल अंतिम तिथि थी, लेकिन वेबसाइट ठप होने से अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अप्रैल कर दी गई। अभ्यर्थी दिन भर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परेशान घूमते रहते हैं लेकिन वेबसाइट ठप होने से आवेदन अब भी नहीं हो पा रहे।
अभ्यर्थी अंकुुर सैनी का कहना है कि वह कई दिनों से परेशान घूम रहे हैं। कंप्यूटर सेंटर संचालकों के पास जाते हैं तो वे वेबसाइट ठप होने की बात कहकर आवेदन करने से इंकार कर देते हैं। खुद प्रयास करते हैं तो भी वेबसाइट नहीं चल पाती।
विज्ञापन
विनय कुमार का कहना है कि आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं, लेकिन वेबसाइट ठप पड़ी हुई है। अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। वेबसाइट ठीक नहीं हुई तो आवेदन कर पाना मुश्किल हो जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे।
कंप्यूटर सेंटर संचालक प्रवीण का कहना है कि उनके पास टीजीटी, पीजीटी के आवेदन करने वाले अभ्यर्थी रोजाना आ रहे हैं, लेकिन वेबसाइट ही नहीं चल रही तो आवेदन कैसे करें। काफी प्रयास के बाद रात में एक दो आवेदन हो पाता है। उसमें भी घंटों लग जाते हैं। दिन भर तो वेबसाइट चलती ही नहीं है।