{"_id":"6176febcbf30826a28411e56","slug":"weather-was-normal-and-dry-on-monday-after-rain-shamli-news-mrt5622713198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद सोमवार को मौसम सामान्य और शुष्क रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद सोमवार को मौसम सामान्य और शुष्क रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रविवार को दो घंटे की 19 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। सोमवार को बारिश थम जाने के बाद मौसम सामान्य हो गया। पूरे दिन धूप निकलने से दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम सामान्य रहेगा। रात का पारा लुढ़क जाने के बाद सर्द मौसम का आगाज शुरु हो जाएगा। पिछले तीन सालों में अक्तूबर माह में रुक-रुककर बारिश किसानों के लिए आफत बन कर आई है। पिछले 17 और 18 अक्तूबर को अक्तूबर माह में दो दिन की बारिश 63 एमएम रिकॉर्ड की गई। इस रविवार की शाम छह बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक 19 एमएम बारिश से धान-आलू किसानों को नुकसान पहुंचा है। सर्द कालीन गन्ना और आलू की बुआई प्रभावित हुई है। सोमवार को सुबह दिन निकलने के बाद सुबह धूप निकलने मौसम सामान्य हो गया। पूरे दिन धूप निकलने से दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी प्रति घंटे हवा चलने से सर्द मौसम शुरु हो गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। धूप निकलने से रात का तापमान 14 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है।