फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather remained chilly due to fog and frost

Shamli News: कोहरे-पाले से मौसम में बनी रही ठिठुरन

Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Weather remained chilly due to fog and frost
शामली में सुबह के समय छाया कोहरा व जाते वाहन । संवाद
शामली। जिले में लोगोें को कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिल रही है। रात को कोहरा छाने के साथ पाला भी पड़ा। सुबह भी कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सड़कों पर कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में दुबके रहे। लोग अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। लोग घरों से बाहर ऊनी व गर्म कपड़े पहनकर निकले। दिन में आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चली।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 10 बजे धूप निकली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। पिछले 24 घंटे में तापमान में अधिकतम एक डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में बदलाव न होकर चार डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन शीतलहर चलने के साथ ही पाला व कोहरा छाने के आसार है।

शामली में सुबह के समय छाया कोहरा व जाते वाहन । संवाद

शामली में सुबह के समय छाया कोहरा व जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed