फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather improved, number of passengers started increasing

Shamli News: मौसम में हुआ सुधार, बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या

Thu, 15 Feb 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Weather improved, number of passengers started increasing
शामली। मौसम में सुधार होने के साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके चलते रोडवेज ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बसों की संख्या पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जनवरी माह में ठंड और कोहरे के चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने से राजस्व भी कम आ रहा था। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या आधी हो गई थी। अब मौसम में कुछ सुधार आया है तो ट्रेनों और बसों में पहले की तरह ही सवारियों की भरमार होने लगी है। पहले यात्री कम होने से बसों की संख्या भी कम हो गई थी। वहीं बसों के समय में भी इजाफा करना पड़ रहा था, लेकिन बुधवार को बस अड्डे और स्टेशन पर देखा गया कि यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बस चालक अरविंद और नीटू ने बताया कि सर्दी के चलते बसों में यात्री आधे हो गए थे, तेल के पैसे भी पूरे करने मुश्किल हो रहे थे। कई दिनों से मौसम में बदलाव आया है, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया है और बस भी समय पर चल देती हैं। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed