फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather cold due to two and a half hours of rain

ढाई घंटे की बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा

Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Weather cold due to two and a half hours of rain
शामली बरसात में छाता लगा कर बाइक पर गुजरते युवक - फोटो : SHAMLI
ढाई घंटे की बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा
विज्ञापन

शामली। उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए आखिरकार सोमवार दोपहर हुई बारिश राहत लेकर आई। ढाई घंटे तक हुई बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया और दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शाम तक बूंदाबांदी होती रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होगी।

पिछले दो दिन से आकाश में बादल छाए जाने से बारिश के आसार बन रहे थे। सोमवार सुबह भी बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। ढाई घंटे की बारिश और पूरे दिन आठ किमी प्रतिघंटे की हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। शाम तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। ेपिछले 24 घंटे में दिन का पांच डिग्री सेल्सियस, और रात का तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। दिन का तापमान 27 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा-मुजफ्फरनगर के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश होगी। दिन और रात का तापमान स्थिर रहेगा। बुधवार के बाद दिन और रात का तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
19 जुलाई 27 24
18 जुलाई 32 25
17 जुलाई 32 27
16 जुलाई 36 27

शामली बरसात में गुजरते वाहन

शामली बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में छाता लगा कर गुजरती महिला

शामली बरसात में छाता लगा कर गुजरती महिला- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed