फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather becomes cold, clothing market becomes hot

Shamli News: मौसम हुआ ठंडा, कपड़ों का बाजार हुआ गर्म

Fri, 27 Oct 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Weather becomes cold, clothing market becomes hot
शामली में गर्म कपडो की खरिदारी करती महिला व युवक
शामली। कई वर्षों से दीपावली के बाद ही मौसम ठंडा होता था, लेकिन इस बार बारिश के कारण मौसम दीपावली से पहले ही ठंडा हो गया है। सर्दी की आहट होते ही बाजार भी गर्म और ऊनी कपड़ों को लेकर तैयार हो गया है। दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सर्दी के शुरूआत में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए व्यापारी भी उत्साहित हैं और वह भी सर्दी के लिए हर तरह के कपड़े दुकानों पर रख रहे हैं, ताकि ग्राहक वापस न जाए। दीपावली पर्व से पहले ही सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। रोजाना सुबह और शाम को मौसम ठंडा होने लगा है। सर्दी शुरू होने के साथ ही सर्दी वाले कपड़ों से बाजार तैयार हो गए हैं। रेडीमेड से लेकर सिलाई वाले गर्म और ऊनी कपड़ों की डिमांड होने लगी है। दुकानों पर सर्दी वाले कपड़ों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद को लेकर उत्साहित है।
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट व्यापारी राहुल बंसल ने बताया कि सर्दी के सीजन के लिए ऊनी जर्सी, जैकेट, पूरी बाजू की टी-शर्ट आई हुई है। युवाओं और बच्चों के लिए सबसे ज्यादा हुड स्टाइल टोपी वाली जर्सी की डिमांड है। लेडीज में ऊनी कुर्ती की बिक्री ज्यादा हो रही है। लेडीज, जैंट्स और बच्चों के लिए चेन वाली ऊनी कपड़े की जैकेट ज्यादा पसंद की जा रही है। बताया कि ब्लेजर की बिक्री शुरू हो गई है। युवाओं में कोट के मुकाबले ब्लेजर की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैश मिलोन, स्पन और कोटराइज कपड़े की डिमांड

कपड़ा व्यापारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी प्री विंटर सीजन के लिए गर्म कपड़ों को ग्राहक खरीद रहे हैं। महिलाएं सिलाई वाले गर्म कपड़े खरीद रहीं हैं। इन कपड़ों में कैश मिलोन, स्पन और कोटराइज के कपड़े सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनमें शॉल के साथ लेडीज सूट 800 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक उपलब्ध है, जबकि बिना शॉल के लेडीज सूट 300 से लेकर 500 रुपये तक कीमत के है।


- महिलाओं को पश्मीना शॉल और स्टाॅल पसंद

इस बार महिलाओं को पश्मीना शॉल और स्टाल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कपड़ा विक्रेता शुभम बंसल ने बताया कि पश्मीना शॉल और स्टॉल एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक की कीमत के बाजार में उपलब्ध हैं। इस शॉल का कपड़ा हल्का, मुलायम और गर्म होता है। इसके साथ ही, ऊनी कपड़े में कुर्ती, लैगी और प्लाजो की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed