फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We will knock every door to get the accused of quadruple murder hanged

Shamli News: चौहरे हत्याकांड के आरोपी को फांसी दिलवाने के लिए खटखटाएंगे हर दरवाजा

Thu, 11 Jul 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
We will knock every door to get the accused of quadruple murder hanged
कैराना। शामली के प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी, पुत्री व पुत्र के हत्यारे हिमांशु सैनी को जनपद न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। हत्यारे ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से अपील डाली है, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया। उधर, भजन गायक के भाई ने कहा कि हत्यारे को सजा दिलाने के लिए वह हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति तक का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन


सन् 2019 में 30/31 दिसम्बर की रात को शामली की पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहलता, पुत्री वसुंधरा, पुत्र भागवत की तलवार से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप उनके शिष्य हिमांशु सैनी निवासी झारखेड़ी पर लगा था। पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु सैनिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भजन गायक अजय पाठक के घर से लूटे गए करीब 22 लाख के जेवर, दो लाख की नकदी, खून से सनी तलवार, खंजर बरामद किए थे। गत 22 मई को जनपद न्यायालय शामली ने हत्यारोपी हिमांशु सैनी को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके अलावा एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया था।
विज्ञापन

हाल ही में हत्यारोपी हिमांशु सैनी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। मामले में सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने आगामी 10 सितंबर नियत की है। उधर, भजन गायक मृतक अजय पाठक के भाई, मुकदमे के वादी हरिओम पाठक का कहना है कि हत्यारे हिमांशु सैनी ने उनके भाई अजय पाठक सहित उनके परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या की है। हत्यारे को फांसी की सजा दिलवाने के लिए हाईकोर्ट तो क्या सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति तक जाएंगे। जब तक हत्यारे हिमांशु सैनी को फांसी की सजा नहीं मिल जाती, उनको सुकून नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed