{"_id":"5e1b5bdd8ebc3e87a3595e83","slug":"we-will-explain-first-if-not-agree-we-will-do-social-boycott-shamli-news-mrt4634883153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले समझाएंगे, नहीं माने तो करेंगे सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले समझाएंगे, नहीं माने तो करेंगे सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन
झिंझाना। गांव चौतरा में युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को लेकर ग्रामीणों की ग्राम प्रधान के आवास पर पंचायत हुई। पंचायत में नशा करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मदद से कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले नशा करने वाले युवकों को समझाया जाएगा। अगर नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को गांव चौतरा में ग्राम प्रधान गय्यूर के आवास पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में गांव के युवाओं में बढ़ रही नशे की लत स्मैक, सुल्फा, गांजा के अलावा शराब का सेवन रोकने व उन्हें साधारण जीवन जीने के लिये प्रेरित करने के लिये 20 सदस्यीय टीम का गठन करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में तय किया गया कि गांव में जो भी युवा शराब व अन्य नशे को करता पाया गया, पहले उसे ग्राम समाज नसीहत देगा। अगर नहीं मानता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार कर पुलिस प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। ग्राम प्रधान गय्यूर हसन ने बताया कि गांव के युवाओं को जो नशे की गिरफ्त में है, उनको सही रास्ते पर लाने के लिये पूरे गांव ने एक मुहिम चलाई है। इसके लिये गांव के 20 लोगों की एक टीम का गठन किया जा रहा है। पंचायत में साजिद चौधरी, अमरसिंह, जीमो, शिवकुमार, सतपाल कोरी, जसबीर कोरी, करमबीर , ज्ञानसिंह, ब्रहमसिंह, करमसिंह सरंपच, चौधरी अख्तर, अयूब हसन, आमिर आदि ग्रामीण उपस्थित रहे है। थाना प्रभारी ने चौतरा गांव हुई पंचायत के बारे में जानकारी से इंकार किया है।