{"_id":"684884821f418db0d6059d9a","slug":"we-have-to-work-on-increasing-cyber-crime-as-a-challenge-dig-shamli-news-c-27-1-smrt1004-151942-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते साइबर अपराध को चुनौती समझकर काम करना होगा : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते साइबर अपराध को चुनौती समझकर काम करना होगा : डीआईजी
विज्ञापन
धामपुर कोतवाली का निरीक्षण करते डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी स्रोत संवाद
बिजनौर। यूं तो जिले में अपराध का ग्राफ कम हुआ है मगर बदलते दौर में साइबर अपराध से निपटना चुनौती है। ऐसे में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करने के साथ साथ जनता को भी जागरूक करते रहना है। जिससे साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें। यह दिशा निर्देश डीआईजी ने पुलिस को दिए।
डीआईजी मुनीराज जी बिजनौर में दो दिवसीय निरीक्षण पर रहे। उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया। हालांकि लेखा विभाग में कुछ खामियां मिली, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए।
मंगलवार को बिजनौर पुलिस लाइन में डीआईजी ने परेड की सलामी ली। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के संग बैठक करते हुए उनकी समस्याओं को जाना। इसके साथ ही पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। जिसमें पेंशन, चिकित्सा सुविधा और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। डीआईजी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी महकमे लिए धरोहर की तरह होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का समय से निस्तारण होना चाहिए। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष और यूपी-112 का वार्षिक निरीक्षण भी किया गया। अभिलेखों के रखरखाव को देखा। जिले में लगे आईपी कैमरों और मुख्य चौराहों के सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रेसवार्ता में डीआईजी ने बताया कि 90 फीसदी काम संतोषजनक मिला है। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।