फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We have fed the animals even before our arrival ..

हमारे आने से पहले ही पशुओं को चारा डाला है..

Fri, 25 Oct 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
We have fed the animals even before our arrival ..
थानाभवन में गोशाला का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। यहां तो पशु सूखे खड़े हैं। लगता है आप लोगों ने चारा मेरे आने की खबर मिलने के बाद ही अब 10 बजे ही डाला है। चारा डालने का समय तो सुबह चार बजे होता है। मुझे इन पशुओं की हालत ठीक नहीं लग रही और इस गोवंश का कान कैसे कटा। तुम लोग चारे में भूसा मिलाते हो या नहीं। देखों इस जगह पर कितनी गंदगी फैली है। पहले तो यहां पशुओं को पानी पिलाने की व्यवस्था करो। पशुओं के चारे का ध्यान रखों और परिसर साफ-सुथरा होना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल जब निरीक्षण करने के लिए मसावी की गौशाला में पहुंचे तो वहां की अव्यवस्थाओं पर कुछ इस अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि पशुओं को चारा दस बजे डाला गया है। पशु भूखे हैं, इसका कारण ये है कि एक भी पशु ऊपर नहीं देख रहा है। इस पर उन्होंने संचालकों को सख्त करते हुए पशुओं को सुबह चार बजे चारा डालने के निर्देश दिए। यहां से प्रभारी मंत्री सीधे हरड़ फतेहपुर गांव में बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का ख्याल रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कॉलेज को आने वाले मार्ग के संकरे होने पर नाराजगी जाहिर की। सीडीओ को निर्देश दिए कि वह प्रस्ताव बनाकर इस मार्ग के चौड़ीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे प्रभारी मंत्री थाने पहुंचे थे। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार सुबह सबसे पहले प्रभारी मंत्री कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी, डॉक्टर्स रूम, टीबी, एक्सरे, नेत्र रोग, डिलीवरी रूम सहित शौचालय व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिकांश चीजें संतोषजनक नजर आई। उन्होंने छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed