फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waterlogging happened in village Gogwan Jalalpur

गांव गोवान जलालपुर में हुआ जलभराव

Wed, 25 May 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging happened in village Gogwan Jalalpur
गोगवान जलालपुर में जलमग्न सड़क। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन/बाबरी। तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण गांव की गलियों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए। मंत्री से शिकायत के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। प्रशासन की कार्रवाई केवल कागजों तक सिमट कर रह गई। ग्रामीण पिछले कई माह से परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

आपने इटली देश के वेनिस शहर के बारे में तो जरूर सुना होगा जो पानी पर बसा है और वह दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है लोग इस शहर में केवल नाव के सहारे ही एक दूसरे के घर जा सकते हैं, लेकिन तस्वीरों में दिख रहा यह नजारा वेनिस शहर का नहीं थानाभवन क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर का है, जहां अब हालात यह हो गए है कि गांव की गलियां तालाब बन गई हैं। अगर समाधान नहीं हुआ तो यहां लोगों को नाव से एक दूसरे के घर जाना पड़ेगा। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है, लोगों ने अपने घरों के बाहर मिट्टी की मेड लगा दी हैं। जिससे पानी लोगों के घरों में घुसना बंद हो जाए। हालत अब यह बन गई लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए है।
विज्ञापन

गांव में बना तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। इसकी ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा से भी की थी। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए सीडीओ शामली को आदेश दिए थे। जिसके बाद थानाभवन ब्लॉक की एक टीम गांव में तालाब की खुदाई के लिए सर्वे करने पहुंची थी, लेकिन यह सर्वे मात्र कागजों तक ही सिमट कर रह गया। गांव वाले आज भी गलियों में भरे हुए गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां गलियों में भरे पानी से मच्छर मक्खी पनप रहे हैं। जिससे लोग बीमार होने लगे हैं। गांव का एक हिस्से की गलियां तालाब बनी हुई हैं। ग्रामीण पिछले कई महीनों से इस समस्या से परेशान है। ग्रामीण भारती शर्मा, महेंद्र शर्मा, महिला कविता शर्मा ने बताया कि पानी गलियों में भरा हुआ है। आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अब तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ग्रामीण शिकायत करते हैं तो मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन अपने स्तर से भी मामले की जांच करेगा।- बृजेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed