फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waterlogging and seepage on the main road

मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी का अंबार

Sun, 11 Apr 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and seepage on the main road
बाबरी के कैडी गांव में खस्ताहाल सड़क - फोटो : SHAMLI
बाबरी। बाबरी गांव में अनुसूचित जाति चौपाल के पास पिछले करीब दो वर्षों से मुख्य मार्ग पर जलभराव और कूड़े का ढेर लगा हुआ है। हिरनवाड़ा, भंदोड़ा, रायपुर, सूरजपुर, गोगवान जलालपुर, कैड़ी के ग्रामीण इसी मार्ग से होते हुए बाबरी के बैंक, थाना, सब्जी मंडी जाते-आते हैं। गंदगी के ढेर व पानी के बीच से होकर जाने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

बाबरी की आबादी करीब 13 हजार तथा ग्राम पंचायत में बाबरी के अलावा दो मजरे सूरजपुर और रघुनापुर आते हैं। गांव बाबरी में पेयजल के लिए पानी की टंकी बनी है, लेकिन ज्यादातर घरों में इसका कनेक्शन नहीं पहुंचा। मजबूरन लोग हैंडपंपों का ही पानी पीते हैं। ग्रामीण ऋषिपाल, कर्ण सिंह, राजेश पाल, राकेश, रघुबीर सिंह, डॉ. राजबीर लांबा, ओमपाल सिंह आदि का कहना है कि गांव की ग्राम प्रधान कोई भी चुना जाए, लेकिन उसे गांव की समस्याओं के समाधान की तरफ ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण मांगेराम, जसबीर, हरपाल, सूरजपाल, महेंद्र सिंह आदि बताते हैं कि बाबरी से ही प्रधान बनने के कारण गांव के मजरों के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता। गांव में बरात घर का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-----------------
तालाब रोड की ओर आने से कतराते हैं लोग
रायपुर गांव में तालाब की ओर निकलें तो पूरी सड़क गंदे पानी से लबालब है। ग्रामीण बताते हैं कि 20 वर्षों से यह समस्या है। तालाब की निकासी ठप है, जिससे पानी सड़क पर भरा रहता है। गांव में लगभग 1600 मतदाता हैं। ग्रामीण संजय पाल, मुकेश कुमार, आबिद, बिट्टू आदि ने बरसात के दिनों में गंदा पानी घरों में आ जाता है। नाला निर्माण हो जाए तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दस वर्षों से अधूरा पड़ा खड़ंजा निर्माण
करीब 12 हजार की आबादी वाले गांव कैड़ी में केडीके इंटर कालेज के पास बस्ती में खड़ंजे का निर्माण दस वर्ष बाद भी नहीं हो सका। कच्चा मार्ग होने से यहां कीचड़ फैला रहता है। यह गांव कृष्णा नदी किनारे है। नदी में बहने वाले केमिकल युक्त पानी का प्रभाव गांव के हैंडपंपों के पानी में है। गांव में पेयजल टंकी है, लेकिन इसका पानी सभी घरों तक नहीं पहुंचता।

बाबरी रायपुर गांव में सड़क पर भरा पानी।

बाबरी रायपुर गांव में सड़क पर भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed