फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   waterflow problem at railway underpass

रेलवे अंडरपास बन गया रजवाहा

Sun, 11 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 11 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
waterflow problem at railway underpass
जलभ्ाराव के बाद थानाभवन में अंडरपास में बनी दलदल। - फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन में रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए तीन अंडरपास के निर्माण को दो माह बीतने के बाद भी पानी निकासी न होने के कारण कई गांवों के लोगों को गांव पहुंचने के लिए पांच-छह किलोमीटर ज्यादा लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। अंडरपास में जलभराव और गंदगी के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


नगर की सीमा से जुड़ी रेलवे लाइन पर रसीदगढ नौजल रेलवे फाटक, हसनपुर यारपुर रेलवे फाटक और खानपुर मनट रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया गया है। इन पर आवागमन तो शुरू कर दिया गया। मगर जलनिकासी का इंतजाम न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण अंचलों से स्कूलों को जाने वाले बच्चे को भी दिक्कतें हो रही हैं। 
विज्ञापन


आसपास के गांवों के निवासी देशपाल सैनी, मांगे सिंह सैनी, वतन सिहं सैनी, धर्मपाल सैनी, अनिरुद्ध राणा, रवींद्र राणा, प्रमोद त्यागी, अमरीश त्यागी, रजनीश  कुमार,  इंद्र चौधरी, चंद्रपाल, बिजेंद्र चौधरी और सुशील मलिक का कहना है कि अंडरपास में जलभराव के कारण गांवों में जाने वालों को  दूसरे रास्तों से पांच-दस  किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed