Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   water news

Shamli News: शहर में दिनभर पानी की सप्लाई रही बंद, लोग परेशान

Thu, 29 Jan 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
water news
शामली में झिंझाना रोड पर पानी के पाइप को ठीक करते नगर पालिका कर्मचारी । संवाद
शामली। शहर के करनाल रोड पर नगरपालिका की लीकेज पानी की बड़ी पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया। इस दौरान पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति दिनभर बंद रही। लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। पेयजल के लिए हैंडपंपों पर भीड़ लगी रही, वहीं अन्य स्थानों से भी लोग पानी लाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

आरके इंटर कॉलेज शामली के गेट के सामने बीच करनाल मार्ग पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। बड़ी पाइप लाइन एक दूसरे से जुड़ी होने के कारण लीकेज की मरम्मत के लिए पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति को सुबह 10 बजे बंद कर दिया गया था। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पालिका की तरफ से मुजफ्फरनगर से भी कर्मचारी बुलाए गए थे। जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कराने के बाद पालिकाकर्मियों ने पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। दिनभर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य चलने के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। वार्ड छह के निवासी सलीम अहमद ने बताया कि पूरे वार्ड में आजाद चौक मोहल्ले में एक हैंडपंप है। हैंडपंप से पानी लेने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा कुछ लोग मस्जिदों से पानी लाने को मजबूर रहे तो कुछ लोग पड़ोस में लगे सबमर्सिबल से पानी लाते हुए नजर आए। रात आठ बजे तक मरम्मत कार्य पूरा न होने के कारण पेयजल आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

----
मार्ग पर दिनभर रहा जाम, पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
करनाल मार्ग पर बीच में पेयजल पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत के लिए बड़े गढ्ढे की खोदाई के कारण वाहनों का आवागमन बाधित रहा और मौके पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को जाम में फंसे रहने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। जाम की समस्या को देखते हुए चार यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई। पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी एक साइड के वाहन रोककर दूसरी साइड के वाहनों को निकाला। दिनभर पुलिसकर्मियों को यातायात संचालन के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर, जाम को देखते हुए कुछ लोगों ने अपने वाहनों को पूर्वी यमुना नहर पटरी से निकाला। सहायक जिला यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर वाहनों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
12 दिन में पाइप लाइन की तीसरी बार हुई मरम्मत
पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने पर पालिकाकर्मियों ने 12 दिन पहले गड्ढे की खोदाई कराकर मरम्मत की थी, लेकिन अगले दिन फिर लीकेज होने से दो दिन बाद फिर मरम्मत की गई, लेकिन इसके बाद भी लीकेज से पानी निकलता रहा। बुधवार को तीसरी बार पाइप लाइन की मरम्मत की गई।
---
ये बोले लोग
काका नगर हरेंद्र कुमार व विशु, दयानंद नगर निवासी विक्की जैन और गगन विहार निवासी मनीष सैनी ने बताया कि सुबह 10 बजे पानी बंद हो गया था। इसके बाद पूरे दिन पानी नहीं आया, जिससे घरेलू कार्यों व पीने के लिए पानी की समस्या बनी रही। देर शाम तक भी पानी चालू नहीं हुआ।

---
कोट
पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के लिए शहर में सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के संबंध में लोगों को वार्ड सभासदों व अन्य माध्यमों से पूर्व में जानकारी दी गई है।
-विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed