{"_id":"673658d0db0efc01ef030f66","slug":"water-did-not-come-in-ganga-how-will-we-bathe-in-ganga-on-purnima-shamli-news-c-26-1-sal1002-131742-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गंगा में नहीं आया पानी, पूर्णिमा पर कैसे होगा गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गंगा में नहीं आया पानी, पूर्णिमा पर कैसे होगा गंगा स्नान
Fri, 15 Nov 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद/कैराना। कार्तिक पूर्णिमा का आज स्नान है, लेकिन गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना संगम घाट और पूर्वी यमुना नहर सूखी पड़ी है। ऐसे हालात में श्रद्धालु कैसे गंगा स्नान कर सकेंगे। श्रद्धालुओं ने जल्द से जल्द यमुना में पानी की मांग की है।
सिंचाई विभाग द्वारा छठ पूजन पर गंदेवड़ा संगम में पानी छोड़ने की बात कही थी, परंतु छठ पूजन के बाद भी पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में मायूसी नजर आ रही है।
क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा, गढ़ी अब्दुल्ला खां, मानकपुर, जानीपुर, जलालाबाद, ननौता, तीतरो, गंगोह, रामपुर, कुआखेड़ा, लुहारी, भैरी भावसी, सौहंजनी, ऊन, गढ़ीपुख्ता सहित दूरदराज से श्रद्धालु स्नान एवं पूजा-अर्चना करने के लिए गंदेवड़ा संगम पर आते हैं, लेकिन इस बार भी पूर्वी गंगा यमुना नहर गंदेवड़ा संगम पर पानी न आने के कारण श्रद्धालुओं में मायूसी है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
घाटों के दोनों तरफ गंदगी पड़ी है। प्रशासन ने गंगा स्नान को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। पानी न छोड़ने से श्रद्धालुओं के साथ साथ दुकानदार भी मायूस नजर आ रहे हैं। पानी छुड़वाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के उप राजस्व अधिकारी कहना है कि गंदेवड़ा संगम के लिए इस बार पानी की कोई मांग नहीं की गई है, जिसके कारण इस बार पानी नहीं आ सकेगा। कैराना और बिड़ौली में पानी भरपूर है।
अतिरिक्त जवान रहेंगे तैनात
शामली। एसपी ने बताया कि गंगा स्नान को लेकर पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया है। कैराना, बिड़ौली और अन्य स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।