{"_id":"64d92f6150ea0433a8060186","slug":"water-crisis-in-front-of-eight-thousand-people-shamli-news-c-26-1-sal1002-7365-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आठ हजार लोगों के सामने पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आठ हजार लोगों के सामने पानी का संकट
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी में पानी की टंकी की खराब वाल्व
- हसनपुर लुहारी में नई पाइप लाइन की वॉल्व खराब होने के कारण सप्लाई ठप
- नई पाइप लाइन खराब होने से आठ हजार लोगों को नहीं मिला पानी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। पानी की टंकी की नई पाइप लाइन खराब होने के कारण रविवार को हसनपुर लुहारी गांव की आठ हजार की आबादी को पानी का संकट झेलना पड़ा। हालत यह रही कि पानी न मिलने के कारण लोग हैंडपंप पर लाइन लगाते मिले।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी स्थित पानी की टंकी से करीब 25 हजार आबादी को हर रोज पानी की सप्लाई मिलती है। पानी की सप्लाई के लिए जल निगम की ओर से दो पाइपलाइन बिछाई गई है। इसमें पुरानी पाइप लाइन से मैन बाजार, झंडा चौक सहित आसपास के इलाके को पानी की सप्लाई की जाती है, जबकि दूसरी लाइन से बाकी बचे हुए इलाके में पानी की आपूर्ति होती है। शनिवार रात को अचानक टंकी की नई पाइप लाइन की वाल्व खराब हो गई। जिस कारण गांव के लंबी गली, बस स्टैंड, मोहल्ला बरखा पुरी, बाईपास व कुरेशियान मोहल्ला क्षेत्र के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
चूंकि, हसनपुर लुहारी गांव में हैंडपंप से निकलने वाला पानी दूषित होता है। इसलिए गांव की 90 प्रतिशत आबादी टंकी के पानी पर ही निर्भर रहती है, लेकिन रविवार को दिन भर पानी न मिलने के कारण लोगों के सामने दैनिक कार्य करना तो दूर पीने तक के पानी का संकट खड़ा हो गया। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी ने बताया कि वाल्व ठीक कराने के लिए कर्मचारी को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही वाल्व ठीक हो जाएगी। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारू होगी। ग्रामीण शीशपाल, गफ्फार, इंदर कुमार, सुरेंद्र, राजकुमार, बाबूराम आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है।