{"_id":"67bf69cd69c4a01d0b03948f","slug":"warned-of-boycotting-work-if-action-is-not-taken-against-the-accused-shamli-news-c-26-1-sal1002-137616-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन
शामली। जिले में ऊर्जा निगम की टीमों पर हमले बढ़ने से विभागीय कर्मचारियों में भय और आक्रोश है। कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह कार्य बहिष्कार समेत कई बड़े निर्णय ले सकते हैं।
ऊन कस्बे के ब्राह्मणान मोहल्ले में 23 फरवरी को बिजली विभाग की टीम ओटीएस योजना के तहत बकाया बिल वसूली के लिए पहुंची थी, टीम में अवर अभियंता सर्वेश कुमार, संविदा कर्मी शिव कुमार, सुनील कुमार, मिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, जोशी मीटर रीडर व अन्य कर्मचारी शामिल थे। यहां बिल जमा कराने के लिए कहने पर टीम को गाली-गलौज, अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी दी गई। टीम ने इस घटना का वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दिया और अवर अभियंता ने चौकी प्रभारी ऊन को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
फरवरी माह में कांधला क्षेत्र में भी बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर बड़ा हमला हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 13 फरवरी को चौसाना के महेंद्रगढ़ मजरा टोडा में बिजली चोरी की जांच के दौरान टीम को धमकाया गया था। लाइनमैन बबलू पुत्र दयाचंद को फोन पर गाली-गलौज, धमकी और अभद्रता की।
विज्ञापन
21 फरवरी को आरोपी लाइनमैन के घर पहुंचे, गाली-गलौज की और उसकी पत्नी से अभद्र व्यवहार किया, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। अवर अभियंता टोडा शामली ने इस संबंध में चौकी प्रभारी चौसाना को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि हमला करने वालों पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि हमले की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। ऊन प्रकरण में भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ि