फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warm welcome to IPS Chirag Jain in ancestral town

पैतृक कस्बे में आईपीएस चिराग जैन का जोरदार स्वागत

Sun, 25 Sep 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Warm welcome to IPS Chirag Jain in ancestral town
पैतृक कस्बे में आईपीएस चिराग जैन का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

कांधला। युवा आईपीएस का उनके पैतृक कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।
कस्बा एलम निवासी चिराग जैन का चयन आईपीएस कैडर में हुआ है। वर्तमान में वह ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह अपने पैतृक कस्बा एलम पहुंचे तो वहां पर बड़ी संख्या में कस्बावासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। चिराग जैन को बस स्टैंड से ही जुलूस के रूप में पैतृक आवास तक ले जाया गया। जहां बीच-बीच में नागरिकों ने फूल मालाएं व पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम से अभिभूत चिराग जैन ने कहा कि वह अपनी धरती पर हुए स्वागत से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और मेहनत करने वाले व्यक्ति को सफलता जरूर मिलती है। इसके अतिरिक्त देश के प्रति प्रेम और सेवा की भावना होनी जरूरी है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रदेश का हो उसके लिए देश पहले है। उन्होंने इसी सोच के साथ सिविल सर्विस चुनी है।
विज्ञापन

एलम पहुंचने से पूर्व कांधला के जैन समाज ने नगर के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में उनका स्वागत किया। चिराग जैन ने श्री नेमिनाथ भगवान के दर्शन कर स्तुति की। इसके बाद उनका वरुण जैन के आवास और राजीव सर्विस स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके पिता प्रवीण जैन, माता सुरक्षा जैन व पत्नी ऐश्वर्या जैन ने लोगों को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद किया। एलम कार्यक्रम में पुनीत जैन, सुनील जैन, सुबोध भारतीय, अश्वनी पंवार, प्रदीप पंवार, राहुल पंवार, डॉ. कृष्णपाल शर्मा, उदयबीर सिंह, जगवीर सिंह, अरिहंत जैन, श्रेयांश जैन, बालकिशन पंवार, मंयक जैन, वितुल जैन, नत्थूमल जैन, कुलदीप जैन, प्रवीण जैन, दीपक जैन, नरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed