फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wardon sued in old age

वृद्धाश्रम प्रकरण में वार्डन पर मुकदमा

Tue, 11 Sep 2018 12:54 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 11 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wardon sued in old age
crime - फोटो : अमर उजाला
शामली। शासन से वित्त पोषित आवासीय वृद्धाश्रम में मिली अनियमितताओं के बाद समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक की तरफ से संस्था, वृद्धाश्रम की वार्डन और उनके सहयोगी के खिलाफ सरकारी धन के गबन तथा धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की विवेचना करने में लगी है।
विज्ञापन


रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने शामली में करनाल रोड स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम प्रशांत कुमार भारती और जिला प्रोबेशन अधिकारी को वृद्धाश्रम का हाल दिखाया था। आश्रम में रहने वाले वृद्धों ने बताया था कि उन्हें ठीक से खाना नहीं मिलता और बीमार होने पर दवा भी नहीं मिलती है। साथ ही आश्रम में शराब के खाली पव्वे भी मिले थे।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार की तरफ से आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें वृद्धाश्रम का संचालन करने वाली संस्था ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, वृद्धाश्रम की वार्डन लक्ष्मी गुप्ता और उनके सहयोगी सत्यप्रकाश नागर के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने तथा धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण विकास सेवा संस्थान को करीब तीन साल पूर्व वृद्धाश्रम ले संचालन की अनुमति शासन से मिली थी। मालूम चला है कि शामली के साथ ही मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद जनपद में भी यही संस्था वृद्धाश्रम का संचालन करती हैं।


संस्था के पदाधिकारी भी पहुंचे शामली
वृद्धाश्रम का संचालन करने वाली संस्था (एनजीओ) ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के संचालक अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने और रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर संस्था के पदाधिकारी भी सोमवार को शामली पहुंच गए। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed