फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waqf Board is the biggest scam in the country: Dinesh Khatik

वक्फ बोर्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला: दिनेश खटीक

Mon, 05 May 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 05 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Waqf Board is the biggest scam in the country: Dinesh Khatik
भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में प्रभारी राज्य मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि वक्फ बोर्ड इस्लामिक कानून के तहत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्मार्थ निधि है। 2018 की केंद्रीय वक्फ परिषद रिपोर्ट के अनुसार देश में आठ लाख एकड़ की दस लाख करोड़ से अधिक की वक्फ संपत्ति है। वक्फ बोर्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला बन चुका है।
विज्ञापन

रविवार को मुंडेट कलां भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि धार्मिक नेताओं और राजनेताओं के एक बड़े गुट ने वक्फ संपत्तियों को लूटकर आम मुसलमानों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया। 31 प्रतिशत मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि मुस्लिम परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन खो रहे हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कदीम आलम, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, जिला महामंत्री पंकज राणा, पुनीत द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा ने किया।

भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में प्रभारी राज्य मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत

भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में प्रभारी राज्य मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed