{"_id":"64cc9e896ef387d1680e7773","slug":"wall-collapses-on-children-playing-in-the-rain-painful-death-of-a-girl-shamli-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: बारिश में नहाते बच्चों के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मासूम बालिका की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: बारिश में नहाते बच्चों के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मासूम बालिका की दर्दनाक मौत
Fri, 04 Aug 2023 12:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार सुबह आंगन में खेल रहे बच्चों के लिए तेज बारिश काल बनकर आई। बारिश में दीवार भरभराकर गिर गई, मलबे में दबकर एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बच्ची की मौत, बारिश में गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश में खेल रहे बच्चों के ऊपर दीवार गिर गई। जिसमें एक बालिका दीवार के नीचे ही दब गई। जब तक बालिका को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी जीशान की पुत्री नबिया (6) पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ गली में सुबह के समय तेज बारिश का आनंद ले रही थी। इसी दौरान मस्जिद की दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। जिसमें अन्य बच्चों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन नाबिया दीवार की चपेट में आ गई तथा दीवार के नीचे दब गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:UP: नकली नोटों की सप्लाई का अड्डा बना ये जिला, गिरोह को पाकिस्तान से चलाने की आशंका, STF के रडार पर कई सदस्य
विज्ञापन
बारिश में साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तथा आनन-फानन में पास पड़ोस के लोगों ने मदद कर बालिका को निकाला, लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ।