फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli district becomes hub of supplying of fake notes, STF fearing to run the gang from Pakistan

UP: नकली नोटों की सप्लाई का अड्डा बना ये जिला, गिरोह को पाकिस्तान से चलाने की आशंका, STF के रडार पर कई सदस्य

Fri, 04 Aug 2023 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

नकली नोटों के साथ इमरान के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर से शामली जिला सुर्खियों में हैं। यहां नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। वहीं गिरोह के पाकिस्तान से ऑपरेट किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एसटीएफ जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Shamli district becomes hub of supplying of fake notes,  STF fearing to run the gang from Pakistan
नकली नोट।

विस्तार

उत्तर प्रदेश का शामली जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां एसटीएफ ने इमरान को भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। 90 के दशक में जहां शामली जिले में सोना, हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी चरम पर थी वहीं इन दिनों यह जिलो नकली नोटों की सप्लाई का अड्डा बन चुका है। एसटीएफ पहले भी कार्रवाई कर कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

नकली नोटों के साथ इमरान के पकड़े जाने के बाद शामली जिला फिर चर्चा में हैं। 90 के दशक के बाद से गठरी व्यवसाय के बाद जिले के लोगों ने सोना तस्करी, हथियार, नशीले पदार्थों की सप्लाई को कमाई का जरिया बना लिया था। मगर इन तीनों की तस्करी पर पुलिस ओर सुरक्षा एजेंसियों ने शिकंजा कसा तो शामली जिले के गिरोह के सदस्यों ने नकली नोटों को ही कमाई का जरिया बना लिया है। अब हथियारों से ज्यादा नोटों की खेप खपाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक न हो इसलिए अब 500 नहीं सिर्फ 50 और 100 के नोट खपा रहे गिरोह के सदस्य
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि शामली का गिरोह अब 50 नहीं 50 और 100 के नकली नोटों को खपा रहा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 500 के नोटों के पकड़े जाने का डर रहता है। जबकि 50 और 100 के नोटों पर कोई शक भी नहीं करता है। जिसके कारण वह अधिकतर 50 और 100 के नोट भी खपा रहे थे। इमरान वर्ष 2000 के बाद से नकली नोटों के धंधे में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:बदला ट्रेंड: तस्करी पर रोक लगी तो हथियारों से ज्यादा खपाई जा रही नकली नोटों की खेप, पाकिस्तान से जुड़े तार

विज्ञापन

पंजाब पुलिस से भी सहयोग मांगेगी शामली पुलिस
इमरान का एक चचेरा भाई पंजाब के जालंधर से हथियार तस्करी मामले में फरार चल रहा है। एसपी अभिषेक का कहना है कि इस मामले में जल्द ही पंजाब पुलिस से भी आरोपियों के संबंध में सहयोग मांगा जाएगा।

नेपाल, पाकिस्तान में तो नहीं ली ट्रेनिंग, जांच शुरू
नकली नोटों को खपाने वाले गिरोह के सदस्यों ने नकली नोटों को छापने की ट्रेनिंग नेपाल या फिर पाकिस्तान में तो नहीं ली है। इसकी जांच पुलिस और एसटीएफ ने शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पूर्व में या तो गिरोह के सदस्यों ने ट्रेनिंग ली या फिर पाकिस्तान या फिर नेपाल आदि के रास्ते नकली नोटों की खेप भारत के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई जा रही है।

नेपाल और पाकिस्तान से पूर्व में पकड़े गए आरोपियों का मिल चुका कनेक्शन
मेरठ पुलिस ने पिछले दिनों ही नकली नोटों के मामले में फरवरी में आफताब को पकड़ा था। उसका जीजा शाहिद कैराना का रहने वाला था। शाहिद के नेपाल में आने जाने और पाकिस्तान से कनेक्शन होने की बात अधिकारियों की जांच में सामने आई थी। इसके अलावा कुछ समय पूर्व ही ताजिम और इरशाद को भी पुलिस ने पकड़ा था।

गिरोह द्वारा हथियारों की तस्करी के बाद नकली नोटों की सप्लाई की बात सामने आई थी। इसके अलावा चार माह पूर्व ही कैराना का युवक हथियार के साथ अटारी बार्डर पर पकड़ा गया था। कैराना के अनीस को भी नकली नोटों के मामले में वर्ष 2023 में सजा हो चुकी है। इसके अलावा अब शामली के इमरान और उसके परिवार के सदस्यों के नकली नोटों के साथ साथ हथियारों की सप्लाई करने की बात भी सामने आई हैं।

इन्होंने कहा
नकली नोटों को खपाने वाले गिरोह के संबंध में कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। जल्द ही गिरोह के फरार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसटीएफ के साथ संयुक्त आपरेशन चलाकर कार्रवाई की जा रही है।  -अभिषेक, एसपी शामली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed