{"_id":"5e8b61828ebc3e72b85c2ba1","slug":"walking-in-the-streets-may-be-costly-in-lockdown-shamli-news-mrt476759346","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में गली-मोहल्ले में घूमना पड़ सकता है महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में गली-मोहल्ले में घूमना पड़ सकता है महंगा
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में घर से बाहर गली-मोहल्ले में घूमना अब महंगा पड़ सकता है। अब गली-मोहल्लों में भी पुलिस का पहरा शुरू हो गया है। बेवजह गली में घूमने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया है। पहले दिन शहर कोतवाली पुलिस गली में बेवजह घूमने वाले 10 लोगों को पकड़ा है।
सोमवार से पुलिस ने गली-मोहल्लों में बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। पुलिस की दो गाड़ियों में एक-एक दरोगा और छह-छह पुलिसकर्मी की टीम का गठन किया है। इसके अलावा सात बाइक स्क्वायाड टीम बनाई गई हैं। एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि सोमवार से सर्च अभियान शुरू किया गया है। गली में घर के बाहर मिलने वाले 10 लोग पकड़े गए हैं।
--
लॉकडाउन में जिले में अब तक की कार्रवाई
वाहन चालान - 4512
वाहन सीज - 198
समन शुल्क - 852700 रुपये
एफआईआर - 70
आरोपी - 260
गिरफ्तार व्यक्ति - 176