{"_id":"57e578734f1c1bc32ca82574","slug":"vyaparion-ke-saath-baithak-mein-banega-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना मामला ः व्यापारियों के साथ बैठक कर बनेगी रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना मामला ः व्यापारियों के साथ बैठक कर बनेगी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैैराना में तैनात फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश सरकार के खिलाफ कैराना पलायन प्रकरण को मुद्दा बना चुकी भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन रणनीति बनाएगी। उसके लिए कस्बा स्तरों पर जगह जगह मीटिंग की जाएगी।
व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर पूर्व में भी आक्रोश बन चुका है। भाजपा सांसद ने भी व्यापारियों के इसी दर्द को पकड़ा और मुद्दा बना लिया। कैराना तथा शामली में रंगदारी, लूट और हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले तो थमने का नाम ही नहीं ले रहे।
बृहस्पतिवार रात हनुमानटीला अग्रसेन भवन में मीटिंग के दौरान भी व्यापारियों ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की कि जिलेभर में व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। रंगदारी मांगने वाले बदमाश खुलेआम व्यापारी के यहां पहुंचकर धमकी देते हैं, तो कभी चिट्ठी भेजकर और कॉल करके रंगदारी मांगी जाती है।
विज्ञापन
यह स्थिति अकेले कैराना ही नहीं, बल्कि शामली, झिंझाना, कांधला, थानाभवन और जलालाबाद में भी बन रही है। इसी के चलते तय किया गया कि कस्बा स्तर पर व्यापारियों की मीटिंग करेंगे, जिसमें व्यापारियों के साथ होने वाले अपराधों पर कार्रवाई न होने पर पुलिस प्रशासन की घेराबंदी की जाएगी। जल्दी ही झिंझाना, कांधला और थानाभवन कस्बों में इस मुद्दे को लेकर व्यापारियों की मीटिंग होंगी।