फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voters showed passion in the countryside

शहर में उत्साह कम, देहात में वोटरों ने दिखाया जोश

Thu, 23 Nov 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 23 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Voters showed passion in the countryside
शामली में माजरा रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में मतदान के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
शामली में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में शामली जिले में छिटपुट घटनाओं और विवादों के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 66.82 रहा। सर्वाधिक 73.36 प्रतिशत नगर पंचायत बनत में हुआ। वहीं, नगर पालिका परिषद शामली 61.05 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रहा।
विज्ञापन
बुधवार को जिले की नगरपालिका परिषद शामली, कांधला, कैराना और झिंझाना, ऊन, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, जलालाबाद, बनत, एलम नगर पंचायतों में सुबह साढ़े सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले में दो कंपनी पैरामिलिट्री और तीन कंपनी पीएसी के अलावा मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर से पुलिस बुलाया गया था। दोपहर तक 50 प्रतिशत मतदान हो गया था लेकिन उसके बाद मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। मतदान के दौरान कैराना, कांधला, झिंझाना और शामली में कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। शामली के वीवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में नोकझोंक भी हुई, तो कैराना में पुलिस ने एहतियातन अधिकांश प्रत्याशियों को सुबह से ही थाने में बैठा लिया था।
विज्ञापन
कांधला में मतदाताओं ने मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर हंगामा किया, तो पालिका के क्लर्क को एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को बरगलाने के आरोप पर भी हंगामा हुआ। मतदान का निर्धारित समय पांच बजे तक जिले के सभी निकायों में करीब 66.82 प्रतिशत मतदान हो गया। शाम को शामली के कृषि उत्पादन मंडी स्थल, झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज और कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई। स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय कुल मतदाता मतदान मतदान प्रतिशत कैराना 65,094 -------- 43582 --------- 66.95 कांधला 32,218---------- 21761 --------- 67.54 शामली 91,580-------- 55911 --------- 61.05 एलम 10,667----------7371-------------69.10 जलालाबाद 20,392---------14548------------71.34 ऊन 13,294---------- 9525------------71.65 गढ़ीपुख्ता 9,842---------- 7181------------72.96 बनत 14088----------10336-----------73.36 झिंझाना 14,437---------10168------------70.43 थानाभवन 30,042---------21203------------70.58 योग 301654--------201586 ---------- 66.82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed