फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voters show enthusiasm, 56 percent voting in wool

मतदाताओं में दिखा उत्साह, ऊन में 56 प्रतिशत वोटिंग

Wed, 02 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Voters show enthusiasm, 56 percent voting in wool
शामली वीवी इंटर कॉलेज में मतदान स्थल पर वोट डालने के लिये जाती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
कांधला/ऊन। ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथों पर 56 प्रतिशत वोट पड़े। स्नातक सीट के लिए 1310 मतदाताओं में से 737 ने तथा शिक्षक सीट के लिए 246 मतदाताओं में से 176 ने वोट डाले। एसडीएम मणि अरोरा और तहसीलदार जीडी पंवार मतदान स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर और एसपी नित्यानंद राय ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान के आखिरी क्षणों में वोटिंग करने आए एक भाजपा नेता को पोलिंग पार्टी ने रोक दिया। पता लगा कि वह फर्जी वोटिंग के लिए आया था। एसडीएम ने उसे बूथ पर ही बैठा लिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद जाने दिया गया। उधर, पोलिंग बूथ के बाहर निर्धारित दायरे में कांग्रेस प्रत्याशी का बस्ता देख अधिकारियों ने सख्ती दिखाई। बस्ता निर्धारित सीमा से बाहर लगवाया। डीएम-एसपी जब मतदान स्थल पर पहुंचे तो उन्हें भाजपा के एक एजेंट द्वारा मतदान में बाधा डालने की शिकायत मिली। इस पर अधिकारियों ने भाजपा के बूथ एजेंट को चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांधला में शाम पांच बजे तक स्नातक के बूथ संख्या 25 पर 600 में से 427 व बूथ संख्या 25ए पर 513 में से 326 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। शिक्षक के बूथ संख्या 25 पर 225 में से 158 मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से मतदाताओं को गाड़ियों और ई-रिक्शा से मतदान स्थल तक लाते दिखाई दिए। एमएलसी विरेंद्र सिंह, भाजपा नेता हरबीर मलिक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान कस्बे में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बूथ कैप्चरिंग की फैली अफवाह
कांधला। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान नगर पालिका में तीनों बूथों पर बूथ कैप्चरिंग की अफवाह फैल गई। सूचना से अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी और सीओ कैराना जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। बूथ कैप्चरिंग की सूचना झूठी पाए जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed