{"_id":"5a58ff964f1c1be5408b4811","slug":"vote-is-our-right-we-can-not-do-injustice","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट हमारा हक है, अन्याय न कर पाओगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट हमारा हक है, अन्याय न कर पाओगे
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Voting awareness campaign
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आरके इंटर कॉलेज में मतदान जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कॉलेज के छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाकर नए नए स्लोगन बनाए। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आरके इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान पखवाडे़ के तहत स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विकास कुमार ने ताऊ-ताई भूल न जाना, मतदान करने जरूर जाना स्लोगन लिखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुहेल ने जोर जबरदस्ती हमसे न कर पाओंगे, हमारे पास है मतदान का अधिकार, अब अन्याय न कर पाओगे के साथ द्वितीय स्थान पाया। वहीं साकिर ने स्लोगन न पैसे के लिए न शराब के लिए, मेरा वोट है भारत में अच्छी सरकार के लिए लिखकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने सभी को मतदान का महत्व समझाया। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान दिनेश कुमार, संजीव, रवि, श्रवण, सहदेव, संतलाल राम, शांति, मनीष, लोकेश, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, शामली के हिंदू महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विचार लेखन प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. मंजू गर्ग ने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। दिवस का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी छात्राओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाते हुए अपने परिवार, आसपास व समाज के लोगों को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मोनिता, दीपा जैन, करुणा, गुप्ता, योगेश कुमार, वीनस गर्ग, चेतना आदि मौजूद रहे।