{"_id":"6a25647d77406724640e941c","slug":"vk-avengers-beat-legends-by-8-wickets-shamli-news-c-72-1-mct1009-154390-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वीके एवेंजर्स ने 8 विकेट से लेजेंड्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वीके एवेंजर्स ने 8 विकेट से लेजेंड्स को हराया
Sun, 07 Jun 2026 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड पर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लेजेंड्स क्लब और वीके एवेंजर्स की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें वीके एवेंजर्स की टीम 8 विकेट से विजयी रही।
लेजेंड्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। नितिन चौहान ने 63 गेंद में शानदार 97 रन की पारी खेली। अभि सक्सेना ने भी 51 रन बनाए। गेंदबाजी में राजेश, सागर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीके एवेंजर्स की टीम ने 24.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीत लिया। नितिन ने सबसे अधिक 72 बनाए। नितिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, विवेक, हनी काजला आदि मौजूद रहे।