फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vivad mein likhwa diya tha naam

विवाद में लिखवा दिया था केस

Sat, 24 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
vivad mein likhwa diya tha naam
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में ट्रांसपोर्टर से रंगदारी मांगने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक ट्रांसपोर्टर के यहां नौकरी करता था। जिन दो मोबाइल नंबरों का वह इस्तेमाल करता था, वह ट्रांसपोर्टर ने ही अपने पहचान पत्र से दिलाए थे। 
विज्ञापन


शामली के मोहल्ला रामसागर निवासी ट्रांसपोर्टर अजय कुमार ने शामली कोतवाली में 10 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे कॉल करके दो लाख रुपये रंगदारी मांगी। पुलिस ने कॉल करने वाले के नंबर की पड़ताल की, जिसके बाद शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक निवासी गांव सनौली थाना बड़ौत (बागपत) को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पांच महीने तक ट्रांसपोर्टर के यहां नौकरी कर चुका है। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर की बेटी से उसकी दोस्ती हो गई। नौकरी छोड़कर जाने के बाद वह हरिद्वार में जाकर नौकरी करने लगा था। इसके बाद भी मोबाइल फोन पर संपर्क बना रहा। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि अभिषेक के पास दो मोबाइल नंबर हैं, जो ट्रांसपोर्टर अजय कुमार ने ही अपने पहचान पत्र से दिलाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 सितंबर को ट्रांसपोर्टर से मोबाइल फोन पर अभिषेक की बातचीत हुई थी। उसका मोबाइल नंबर भी अजय के मोबाइल में फीड था। इसके बावजूद ट्रांसपोर्टर ने रिपोर्ट लिखाते समय और उसके बाद भी आरोपी का नाम पुलिस को नहीं बताया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


शादी करने का दबाव बनाता था 
आरोपी अभिषेक ने ट्रांसपोर्टर पर दबाव बनाया था कि वह अपनी बेटी से उसकी शादी करा दे। ट्रांसपोर्टर ने इंकार कर दिया था, जिसके चलते वह ट्रांसपोर्टर और उनके परिवार को परेशान करने लगा था। उनकी बेटी की एक जगह शादी होने वाली थी, तो उसने कॉल करके वहां भी गाली गलौज की और धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया था। 10 सितंबर को अभिषेक ने उससे धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed