फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vinod wanted to sell the house, wife and son opposed

Shamli News: मकान बेचना चाहता था विनोद, पत्नी और पुत्र करते थे विरोध

Tue, 13 Aug 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vinod wanted to sell the house, wife and son opposed
शामली। मोहल्ला विवेक विहार निवासी सेवानिवृत्त बैंक के मुख्य खजांची विनोद गुप्ता मकान बेचना चाहता थे, लेकिन पत्नी व पुत्र समेत पूरा परिवार मकान बेचने का विरोध करते थे। इसी को लेकर करीब एक साल से ज्यादा समय से परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस तक भी यह मामला पहुंचा था। लेकिन पुलिस विवाद को नहीं निपटा पाई और विनोद गुप्ता की हत्या उनके अपने ही बेटे ने कर दी।
विज्ञापन

विनोद गुप्ता का विवेक विहार में तीन मंजिला मकान है। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। सबसे बड़ा पुत्र दीपक मकान में नीचे दुकान करने के साथ परिवार के साथ रहता है। दूसरी मंजिल पर सबसे छोटा पुत्र विकास उर्फ चिंकी रहता है जबकि तीसरी मंजिल पर विनोद गुप्ता अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दूसरे नंबर का पुत्र अमित मोहल्ला पंसारियान में दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विनोद की अपने पुत्रों से अनबन रहती थी, जिसके चलते वह उन्हें मकान खाली करने व बेचने के लिए कहते थे, जबकि पुत्र और पत्नी मकान बेचने का विरोध करते थे।
विज्ञापन

परिवार का यह विवाद थाने में पहुंचा लेकिन पुलिस इसका समाधान नहीं करा पाई। सोमवार सुबह विनोद की पहले अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हुई। इसी दौरान उसका पुत्र विकास भी पहुंच गया। इसके बाद पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह हो गया जो नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला, पिता की मौत पर पछतावा, मारने का नहीं था इरादा
पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उसे अपनी पिता की मौत का पछतावा है। उसका अपने पिता को मारने का कोई इरादा नहीं था। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिलास बरामद किया है। उधर, चर्चा है कि पिता की मौत होने के बाद आरोपी पुत्र स्वयं ही थाने पहुंच गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जबकि पुलिस ने उसे किरोड़ी बाईपास के पास से गिरफ्तार दिखाया है। विकास प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed