फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vinesh Tyagi elected District President of Secondary Teachers Association

Shamli News: माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चुने गए विनेश त्यागी

Sun, 08 Jan 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Tyagi elected District President of Secondary Teachers Association
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के चुनाव में सर्वसम्मति से नौवीं बार विनेश त्यागी को जिलाध्यक्ष व प्रविंद्र कुमार को जिला मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का निर्वाचन चुनाव अधिकारी माध्यमिक शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष शिवकुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन में सर्वसम्मति से नौवीं बार विनेश त्यागी को जिलाध्यक्ष और प्रमेंद्र कुमार को जिला मंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर यशवंत सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद सभी शिक्षकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला डालकर स्वागत किया और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जनपद शामली में स्थित माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन तथा विभागीय स्तर पर संघर्ष करें। सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सभी पदाधिकारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शिक्षक अमरपाल सिंह, मनोज शर्मा, आरपी शुक्ला, रामकिशन, नरेशपाल तोमर, सुनील कुमार, डॉ. एसके श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, कंवरपाल सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार और पारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed