{"_id":"613660288ebc3ea756372860","slug":"villagers-respected-principal-manoj-shamli-news-mrt5550820148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक मनोज का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक मनोज का किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक मनोज का किया सम्मान
शामली। विकास खंड कांधला के कंपोजिट विद्यालय डांगरोल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार का ग्रामीणों ने फूूल माला पहनाकर सम्मान किया।
प्रधानाध्यापक को दो सितंबर को एडूलीडर्स एवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया था। शिक्षक दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में भी सम्मानित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह विद्यालय कान्वेंट स्कूल की तरह चल रहा है। कोरोनाकाल में मोहल्ला पाठशाला द्वारा बच्चों की शत-प्रतिशत शिक्षा पर बल दिया गया है। कार्यक्रम में पप्पू प्रधान, राजन जावला, सोमपाल, सोहनवीर, मास्टर घनश्याम, अरुण, जबर सिंह, विनीत मौजूद रहे।
उधर, आरडी इंटर कालेज सिक्का सिलावर में जिला स्तर पर सम्मानित प्रधानाचार्य वीके गुलाटी व प्रनिता शिवाच को कालेज प्रबंधक प्रवीण तरार ने प्रबंध समिति की तरफ सेबुके देकर सम्मानित किया और इनके कार्य की प्रशंसा की। मौके पर विजय नारायण, नरेश तोमर, अरुण शर्मा, भारतवीर, रविंद्र कुमार, प्रविंद्र कुमार, मनोज द्विवेदी, रामफूल, सुरेंद्र पांडेय, माया देवी, प्रीति शर्मा, अनुज कुमार, अरुण कुमार, यशवीर सिंह मौजूद रहे।