{"_id":"67ae43f02af08746960d97ac","slug":"villagers-panic-after-theft-incident-started-keeping-vigil-at-night-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136880-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, रात में शुरू किया पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, रात में शुरू किया पहरा
विज्ञापन
कैराना में रात्री में चैकिंग करती विद्युत विभाग की टीम-विभाग
शामली, कांधला। गांव सुन्ना में हुई 16 लाख रुपये की चोरी के बाद ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा को स्वयं संभालते हुए पहरा देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी का खुलासा होने तक पहरा जारी रहेगा।
थानाक्षेत्र के गांव सुन्ना में मंगलवार रात बैंक्वट हॉल के मालिक डॉक्टर संजय के मकान का ताला तोड़कर बदमाशाें ने चार लाख रुपये नकद और करीब 12 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। एसओजी, फोरेंसिक टीम और पुलिस ने पहुंचकर जांच की थी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
गांव में हुई चोरी की बड़ी वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी है। सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने खुद ही रात में पहरा देना शुरू कर दिया है। ग्रामीण हर्ष ने बताया कि पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीण संतुष्ट नहीं है, इस कारण खुद पहरा देना संभाल लिया है। सुनील ने बताया कि जब तक वारदात का खुलासा नहीं हो जाता है तब तक गांव में ग्रामीण स्वयं पहरा देंगे।
विज्ञापन
सुमित ने बताया कि गांव में इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक के आवास पर चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। इस चोरी के की घटना के बाद फिर एक बार ग्रामीण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस को गांव में पिकेट बढ़ाना चाहिए, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो। ग्रामीणों ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की।