फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Shamli accused Haryana bullies of land grabbing and demanded action

Shamli: हरियाणा के दबंगों ने भूमि कब्जाई, ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

Sat, 21 Oct 2023 08:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Oct 2023 08:09 PM IST
सार

Shamli News : ग्राम प्रधान मित्रसेन के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी भूमि यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित है।

विज्ञापन
Villagers of Shamli accused Haryana bullies of land grabbing and demanded action
शामली: तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित भूमि पर हरियाणा के दबंगों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

शनिवार को गांव मवी के ग्राम प्रधान मित्रसेन के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी भूमि यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast In Factory: रट्टू तोते की तरह जवाब देता रहा गौरव, खुद को बताता रहा बेकसूर, कोर्ट ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 50 बीघा से अधिक भूमि पर हरियाणा के पानीपत के दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जहां फसल बो दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, जिसके समाधान के लिए कई बार शिकायती पत्र भी दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार

इस दौरान रामकिशन, राजबीर, अजय, सूरज, संदीप आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, गांव बल्हेड़ा के किसानों ने भी यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम को पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed