फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers object to building an arena near the crematorium

अखाड़ा बनाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध- -बदलूगढ श्मशान के पास अखाड़ा बनाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई

Sun, 11 Oct 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers object to building an arena near the crematorium
कैराना में आर्यपुरी देहात के मजरे बदलूगढ में अखाडा निर्माण पर ग्रामीणो की राय जानते सीडीओ शम्भु? - फोटो : SHAMLI
श्मशान के पास अखाड़ा बनाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई
विज्ञापन

कैराना। गांव बदलूगढ़ गांव में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय में अखाड़ा बनाए जाने के संबंध में ग्रामीणों से राय मांगी। ज्यादातर ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास अखाड़ा बनाए जाने पर आपत्ति प्रकट की।
कैराना के आर्यपुरी देहात के मजरे बदलूगढ में बच्चों के श्मशान घाट के पास ग्रामसभा द्वारा अखाड़ा बनाया जा रहा है। दो माह पहले मिट्टी भराव के दौरान कर्मचारियों ने बराबर में ही श्मशान घाट से मिट्टी खोदाई कराई गई। बच्चों के कंकाल बाहर आ जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बाद में ग्राम प्रधान के पति और उसके भाई के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। बदलूगढ के ग्रामीण श्मशान घाट के पास अखाडे़ के निर्माण का विरोध करते चले आ रहे हैं। शनिवार की शाम सीडीओ शंभूनाथ तिवारी गांव बदलूगढ के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहा पर उन्होंने ग्राम प्रधान के पति सत्तार अली की मौजूदगी में ग्रामीणों से राय जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास अखाड़ा बनाए जाने पर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान के पति सत्तार अली ने बताया कि ग्रामीण वहां अखाड़ा नहीं बनवाना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अखाड़ा बनने से यहां पहलवान आएंगे।
विज्ञापन

-कोट-
वो अखाड़े पर ग्रामीणों की आपत्ति जानने के लिए गांव में पहुंचे थे। अधिकतर ग्रामीणों ने उस स्थान पर अखाड़ा निर्माण पर आपत्ति जताई है। कुछ ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग के पास अखाड़ा बनाए जाने की बात कही। वो इस मामले में डीएम से बात करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed