फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers jammed on Chausana road in protest against substandard material

Shamli News: चौसाना मार्ग पर घटिया सामग्री के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed on Chausana road in protest against substandard material
ऊन चौसाना मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर धरने पर बैठे किसानो को सम्बोधित करती भ - फोटो : SHAMLI
शामली। चौसाना मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेत्री के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के अधिशासी अभियंता पहुंचे तथा जांच व मानक अनुसार सड़क बनाएं जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

ऊन-चौसाना मार्ग के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाई जा रही है जिसका तीन दिन पूर्व भाजपा नेत्री रूबी चौधरी ने विरोध कर कार्य बंद करा दिया था। मगर उसके बाद ठेकेदार ने फिर कार्य शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह भाजपा नेत्री रूबी चौधरी व रवि गोयल के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी, जिससे वाहनों की कतार लग गई। भाजपा नेत्री का आरोप है कि सड़क में मानक अनुसार निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है। लगभग 3 किलोमीटर की सड़क बनकर तैयार हुई है, जो जगह-जगह से टूट गई है। पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी, मगर सुधार न होने पर धरना प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

धरने प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आरईडी के अधिशासी अभियंता ईश्वर दयाल सुमन धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे और सड़क में प्रयुक्त की गई निर्माण सामग्री की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति से कराने का आश्वासन दिया। साथ ही जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी गई। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुमित, राजकुमार, पिंटू, विकास गिल, टीटू प्रधान, विनोद शर्मा, नीरज, वीरेंद्र, धर्मपाल आदि रहे।

ऊन चौसाना मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते लोग

ऊन चौसाना मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed