{"_id":"637d21295b8044357c5c93d4","slug":"villagers-houses-will-not-be-demolished-shamli-news-mrt6147795154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नहीं तोड़े जाएंगे ग्रामीणों के मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नहीं तोड़े जाएंगे ग्रामीणों के मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं तोड़े जाएंगे ग्रामीणों के मकान
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव लक्ष्मणपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम के यहां पहुंच कर टोल प्लाजा की जद में आए घरों पर लाल निशान लगाने से भयभीत होकर प्रार्थनापत्र दिया था। मंगलवार को एसडीएम ऊन व एनएचएआई की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कि ग्रामीणों के मकान नहीं तोड़े जाएंगे।
मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव लक्ष्मणपुरा में एसडीएम निकिता शर्मा ऊन तथा नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के पी सिंह अपनी टीम के साथ गांव लक्ष्मणपुरा पहुंचे। टीम ने खाली जगहों की पैमाइश के बाद जेसीबी से निशान लगाकर लोगों को यह स्पष्ट कर दिया कि इससे आगे आपकी जमीन नहीं ली जाएगी। बाद में एसडीएम ऊन ने ग्रामीणों को विस्तार से समझाया। मकानों के बाहर भी जेसीबी से निशान लगा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने ग्रामीणों से यह भी कहा कि जिन लोगों की भूमि अधिग्रहण की गई है वह अपनी फाइल लगाकर मुआवजा ले ले। इस मौके पर टीम में आरआई विनोद कुमार, श्यामवीर सिंह, प्रेम शंकर शर्मा, राहुल दुबे, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय सिंह चारण मौजूद रहे।