फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers disappointed due to absence of Rahul Gandhi

Shamli News: राहुल गांधी के न आने से मायूस हो गए ग्रामीण

Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers disappointed due to absence of Rahul Gandhi
कांधला क्षेत्र के एलम कस्बे में राहुल गांधी का इंतजार करते लोग। - फोटो : SHAMLI
राहुल गांधी के न आने से मायूस हो गए ग्रामीण
विज्ञापन

शामली। भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बड़ौत से ही दिल्ली लौट गए। उनका इंतजार कर रहे ग्रामीण मायूस हो गए। पार्टी के अन्य नेता रात करीब आठ बजे एलम कस्बे में पहुंचे और वीवीआईपी पंडाल में आराम करने चले गए। बताया गया कि राहुल गांधी बृहस्पतिवार सुबह एलम पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को सुबह बागपत से रवाना हुई। बड़ौत पहुंचने पर राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एलम कस्बे में बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी की झलक पाने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। एलम कस्बे में बनाए गए वीवीआईपी पंडाल में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेता पहुंचे और सीधे आराम करने चले गए। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह राहुल गांधी करीब पांच बजे एलम से यात्रा शुरू करेंगे और कांधला होते हुए कैराना के ऊंचागांव पहुंचेंगे। यहां आराम और लंच के बाद यात्रा पानीपत के लिए रवाना होगी।

कांधला क्षेत्र के एलम कस्बे में राहुल गांधी का इंतजार करते लोग।

कांधला क्षेत्र के एलम कस्बे में राहुल गांधी का इंतजार करते लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed