{"_id":"697d058abe36ba8def0cdcfa","slug":"villagers-create-ruckus-after-finding-bank-branch-closed-shamli-news-c-26-1-sal1001-158594-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैंक शाखा बंद मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैंक शाखा बंद मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
Sat, 31 Jan 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैराना के तीतर वाड़ा में कार्य दिवस में बंद इंडियन बैंक और हंगामा करते ग्रामीण-ग्रामीण
- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
कैराना। गांव तीतरवाड़ा स्थित इंडियन बैंक की शाखा शुक्रवार को बंद मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सुबह जब उपभोक्ता पहुंचे तो बैंक का चैनल गेट बंद मिला। गेट के भीतर सुरक्षा गार्ड और दो कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन बैंक का मुख्य दरवाजा नहीं खोला गया।
ग्रामीणों द्वारा गेट खोलने की मांग करने पर कर्मचारियों ने बताया कि बैंक अधिकारी बाहर गए हुए हैं, जिसके चलते बैंक नहीं खोला जा सकता।
इस बात से नाराज उपभोक्ताओं की भीड़ बैंक के बाहर जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मंसूरा के देवर मोहसिन मौके पर पहुंचे। मोहसिन ने बताया कि कार्य दिवस में बैंक बंद होने की जानकारी उन्होंने मेरठ जोन के अधिकारियों को फोन कर दी और बंद बैंक का वीडियो भी भेजा। दोपहर करीब 12:30 बजे बैंक के कर्मचारी लौटे और बैंक खोल दिया गया। बैंक मैनेजर ने बताया कि वे लोन रिकवरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। संवाद