फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers beat up young man who was kidnapping teenage girl

Shamli News: किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई

Sun, 20 Oct 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 20 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up young man who was kidnapping teenage girl
कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से युवक को छुड़ाया। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी परिजनों ने शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। किशोरी के अपहरण की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने युवक को बाइक सहित पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान सूचना मिलने पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य और थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक को छुड़ाया तो ग्रामीण भड़क गए। वे पुलिस से उलझ गए। सीओ अमरदीप मौर्य के समझाने ग्रामीण शांत हुए। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed