{"_id":"688673fb7a921fcdef034444","slug":"villagers-are-keeping-vigil-at-night-in-fear-of-drones-shamli-news-c-26-1-sal1002-146509-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ड्रोन की दहशत में रात को पहरा दे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ड्रोन की दहशत में रात को पहरा दे रहे ग्रामीण
Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैराना। गांव खुरगान में रात को ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण रात भर जागकर गांव में पहरा दे रहें हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने इसे अफवाह बताया है।
गांव इस्सोपुर खुरगान में पिछले कई दिनों से रात के समय गांव के ऊपर ड्रोन जैसी कोई चीज उड़ती दिखाई दी। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत है। गांव के बुजुर्ग व युवा गांव में पहरा दे रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि ड्रोन उड़ाकर उनके गांव के मकानों के आने जाने के रास्तों व ग्रामीणों के सोने व जागने की जानकारी की जा रही है। अभी तक चोरी जैसी कोई घटना नहीं घटी है, लेकिन फिर भी उमें डर बना है। रात के समय गांव के ऊपर रंग बिरंगी लाइटों के साथ कोई चीज उड़ती देखी जा रही है। पहले तो लगाता है कि हवाई जहाज होगा, लेकिन जैसे ही वे उसका पीछा करते हैं तो ड्रोन जैसी चीज गायब हो जाती है। दो दिन पहले उनके गांव के दूसरे हिस्से में संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने उक्त लोगों के ऊपर टॉर्च लगाकर देखा तो संदिग्ध लोग दिखाई दिए, टॉर्च की रोशनी पड़ने पर वे वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। गांव निवासी अधिवक्ता सदाकत ने बताया कि यह मात्र अफवाह है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ड्रोन उड़ने की केवल अफवाह है। बिना वजह अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।