{"_id":"68448a374e14100fc80474d4","slug":"village-secretary-suspended-bdo-ados-salary-stopped-shamli-news-c-26-1-sal1002-143391-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ग्राम सचिव निलंबित, बीडीओ, एडीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ग्राम सचिव निलंबित, बीडीओ, एडीओ का वेतन रोका
विज्ञापन
शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शामली ब्लाॅक के गांव फतेहपुर में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी शामली और एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया। चौपाल में गैरहाजिर अन्य अधिकारियों का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए।
गांव फतेहपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित की गई थी। ग्राम चौपाल में डीएम मौके पर पहुंच गए थे। डीएम ने ग्राम चौपाल का आयोजन सही ढंग से न कराने पर नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी शामली और एडीओ पंचायत द्वारा गांव की विकास पुस्तिका उपलब्ध न कराए जाने पर दोनों को कड़ी फटकार लगाई और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए और ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया।
इसके अलावा डीएम ने चौपाल में सीडीपीओ, एबीएसए और आपूर्ति विभाग से कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं पाए जाने पर इन सभी का भी वेतन रोकने का निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने डीएम को विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों के अलावा पेंशन, आवास, राशन कार्ड आदि संबंधी समस्याएं बताई। ग्रामीणों ने पेंशन न मिलने औश्र राशन कार्ड दि की कई शिकायत की। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकरियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, खंड विकास अधिकारी शामली, एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान माैजूद रहे।