{"_id":"69a1ef4494bfc417f3076c98","slug":"vijendra-kumar-elected-president-for-the-fifth-time-shamli-news-c-26-1-smrt1047-160528-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विजेंद्र कुमार पांचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विजेंद्र कुमार पांचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित
Sat, 28 Feb 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली तहसील में बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी विजेंद्र सिंह और सचिव पर सतेंद्र शर्म
- फोटो : rajori news
शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले के बीच विजेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रभान सिंह को 74 मतों से पराजित कर पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार शर्मा दूसरी बार निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही बार भवन में समर्थकों ने विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तहसील के जिला बार भवन कार्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त रतन सिंह, नीलम पुरी और धर्मवीर सिंह की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ। अध्यक्ष, महासचिव समेत 12 पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 306 में से 288 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे के बाद मतगणना शुरू हुई।
मतगणना में विजेंद्र कुमार सिंह को 181 वोट तथा चंद्रभान सिंह को 107 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार 74 मतों से विजेंद्र कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार शर्मा को 147 मत मिले, जबकि सतीश चौहान को 90 और चंद्रवीर सिंह को 90 मत प्राप्त हुए। 57 मतों के अंतर से सतेंद्र कुमार शर्मा विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
अन्य प्रमुख परिणाम
कोषाध्यक्ष पद : दिलशाद को 142 तथा आस मोहम्मद को 135 मत मिले। दिलशाद सात मतों से विजयी रहे।
पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार को 134 तथा नीरज कुमार को 34 मत मिले। प्रवीण कुमार 100 मतों से विजयी घोषित हुए।
कनिष्ठ सदस्य पद पर ठाकुर सुनील (219), मधु (191), दीपक शर्मा (180), फरियाद (174), सना (158) और प्रदीप (157) विजयी रहे। दुर्गेश कुमार 150 मत प्राप्त कर एक मत से पराजित हो गए।
वरिष्ठ सदस्य पद पर सभी प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके थे।
सामाजिक समीकरण बने जीत का आधार
अध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार और चंद्रभान सिंह के बीच कांटे की टक्कर रही। चुनाव से पूर्व अध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार ऋषिपाल बालियान ने विजेंद्र कुमार के समर्थन में मैदान छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि ब्राह्मण, ठाकुर और जाट अधिवक्ताओं के समर्थन ने विजेंद्र कुमार की जीत को मजबूत आधार प्रदान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

शामली तहसील में बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी विजेंद्र सिंह और सचिव पर सतेंद्र शर्म- फोटो : rajori news