फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vigilancia estará en los centros sensibles

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर होगी चौकसी

Tue, 01 May 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 01 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vigilancia estará en los centros sensibles
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर रेंज के डीआईजी  शरद सचान ने कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर महकमे के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। डीआईजी ने शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने, मतदान केंद्रों के आसपास निरीक्षण कर लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों और जिले की स्थिति को देखकर जल्दी ही केंद्रीय सुरक्षा बल की मांग शासन को भेजी जाएगी। बाहर से आने वाला फोर्स मतदान से 10 दिन पूर्व जिले में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को डीआईजी शरद सचान ने पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। क्योंकि उपचुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बल भी आएगा और पीएसी भी आएगी। उन्होंने बदमाशों के खिलाफ की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा एक्ट, मुचलका पाबंद आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का जल्द ही निरीक्षण कर लें। प्रत्येक मतदान केंद्र के आसपास रहने वाले 10-10 लोगों के नाम और मोबाइल नंबर अपने पास रखें। इस दौरान एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि प्रशासन के साथ मिलकर जल्दी ही बूथों का निरीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक बूथों के सत्यापन के लिए थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई हैं।

शस्त्र लाइसेंस धारकों को शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। बैठक में एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी श्लोक कुमार, एएसपी जगदीश शर्मा, चुनाव सेल प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीराम सहित सभी थानों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।  उधर, कैराना लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस गांव वार बदमाशों की सूची बना रही है। इसके तहत सोमवार को पुलिस ने गांव मन्ना माजरा में 35 युवकों को मुचलकों में पाबंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि प्रत्येक गांव से आपराधिक तत्वों की सूची तैयार की जा रही है।

जिले को मिली डॉयल-100 की 15 नई बाइक
शामली। डायल-100 कारों की तर्ज पर शासन के आदेेेश पर जिले को डायल-100 के लिए 15 बाइक मिली हैं। डीआईजी शरद सचान ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। डायल-100 पुलिस की गाड़ियों के तर्ज पर डायल-100 की बाइक चलाई गई हैं। शामली जिलेे को शासन के आदेश पर 15 बाइक मिली हैं।


इनको कप्तान देवरंजन वर्मा के आदेश पर थानावार विभाजित कर दिया गया। सोमवार को डीआईजी शरद सचान शामली पुलिस लाइन में चुनाव की मीटिंग लने के लिए आए हुए थे। चुनाव की बैठक लेने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में सभी बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद सभी बाइक शामली में सायरन बजाते हुए शहर के मुख्य चौक-चौराहों से निकलीं। उसके बाद सभी बाइकों को संबंधित थानों में भेज दिया गया। वहीं  बदमाशों को पकड़ने के लिए डायल-100 को हाई स्पीड बाइक दी गई हैं। सभी बाइकों का इंजन 180 सीसी का है। यही नहीं हर बाइक के लिए एक सीयूजी मोबाइल दिया गया है। पुलिसकर्मियों को इसके लिए हेलमेट भी दिया गया है। एक बाइक के लिए पूरे माह में पांच हजार रुपए का पेट्रोल मिलेगा। साथ ही बाइक की लोकेशन पर लखनऊ की सीधी नजर रहेगी। इसके लिए इसमें जीपीएस भी लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed