फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   View farmer cane survey data on your mobile

किसान गन्ना सर्वेक्षण के आंकडे़ अपने मोबाइल पर देखें

Fri, 24 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
View farmer cane survey data on your mobile
शामली। गन्ना आपूर्ति और गन्ना सर्वेक्षण सट्टा संबंधी आंकड़ों को घर बैठे किसान अपने मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से देख सकेंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर.भूसरेड्डी के निर्देश पर पेराई सत्र 2020-21 हेतु गन्ना किसानों की गन्ना आपूर्ति संबंधी आंकड़ों में पूर्ण पारदर्शिता लाने हेतु गन्ना सर्वेक्षण तथा सट्टा संबंधी समस्त आंकड़े मुख्यालय पर अपलोड कराए जाएंगे। जिससे किसान घर बैठे ही अपने अपने आंकड़ों को मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से देख सकते हैं। यदि किसान अपने आंकड़ों में कोई त्रुटि प्रतीत होगी, तो वह संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक को अथवा ई.आर.पी. पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर संशोधन करा सकेंगे। वही कोविड-19 के प्रसार को रोकने में भी सहायता प्राप्त होगी। पेराई सत्र 2020-21 हेतु गन्ना सर्वेक्षण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। कोविड-19 के मद्देनजर समिति स्तरीय सर्वे, सट्टा प्रदर्शन मेला सर्किलवार स्टॉल लगाकर 30 सितंबर तक किया जाएगा। सर्किलवार एक स्टॉल पर एक दिवस में एक गांव की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed