फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vidyanjali program will change the face of council schools

विद्यांजलि से बदलेगी परिषदीय विद्यालयों की सूरत

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vidyanjali program will change the face of council schools
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य को लेकर केंद्र सरकार ने विद्यांजलि-2 कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक व निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से विद्यालयों की सूरत बदलने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में संसाधन और शैक्षिक स्तर सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अब केंद्र सरकार ने इन विद्यालयों को सुदृढ़ कराने करने और संसाधन जुटाने के लिए विद्यांजलि-2 कार्यक्रम शुरू किया है। विद्यांजलि-2 के तहत विद्यालयों को प्रवासी भारतीयों, स्वयं सेवकों, विद्यालय के पूर्व छात्रों सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों व अन्य लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यांजलि-2 कार्यक्रम के लिए दो कार्य क्षेत्र रहेंगे। एक क्षेत्र में विद्यालयों की सेवा व गतिविधियों में भाग ले सकेंगेे, जबकि दूसरे क्षेत्र में संपत्ति सामग्री, उपकरण आदि के माध्यम से स्वयं सेवक विद्यालयों को सुदृढ़ करने का कार्य कर सकते हैं। विद्यालयों से जुड़ने वाले स्वयं सेवक विद्यांजलि-2 की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को क्रियान्वित कराने के लिए सरकार के दिशा निर्देशों से जिले के परिषदीय विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed